50 फीसद उपस्थिति पर ही छात्राओं को मिलेगी नि:शुल्क पोशाक
बोकारो : सरकारी हाइ स्कूल में 50 फीसद उपस्थिति पर ही छात्राओं को नि:शुल्क पोशाक मिलेगी. बोकारो डीइओ महीप कुमार सिंह ने मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशक के निर्देश के आलोक में सभी हाइ स्कूल के प्रभारियों को यह निर्देश दिया है. इसमें कहा गया है कि सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौवीं से 12वीं […]
बोकारो : सरकारी हाइ स्कूल में 50 फीसद उपस्थिति पर ही छात्राओं को नि:शुल्क पोशाक मिलेगी. बोकारो डीइओ महीप कुमार सिंह ने मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशक के निर्देश के आलोक में सभी हाइ स्कूल के प्रभारियों को यह निर्देश दिया है. इसमें कहा गया है कि सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौवीं से 12वीं तक की छात्राओं को नि:शुल्क पोशाक, पाठ्य पुस्तक व कॉपी का वितरण किया जाएगा.
वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इस मद में राशि आवंटित किया है. छात्राओं की पोशाक में दुपट्टा भी शामिल
रहेगा. पोशाक व कॉपी के लिए प्रत्येक छात्रा 800 रुपये मिलेगा. राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र 31 मार्च 2018 तक निश्चित रूप से कार्यालय में उपलब्ध कराना है.
डीइओ ने बताया कि राज्य सरकार ने माध्यमिक विद्यालयों में छात्राओं की 100 फीसद उपस्थिति व नामांकन सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया है.