आनंद मार्ग खोलेगा 50 नये स्कूल

आनंद मार्ग प्रचारक संघ की बैठक में प्रस्ताव पारित बोकारो : आनंद मार्ग प्रचारक संघ का भू-मंडलीय धर्म महासम्मेलन के बाद मंगलवार को पुरोधा प्रमुख भवन में बैठक हुई. इसमें कार्यकर्ताओं के प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत किये गये. बैठक में ब्राजील, ताइवान व भारत में जमालपुर के अलावा अन्य दो जगहों पर धर्म महासम्मेलन करने का […]

आनंद मार्ग प्रचारक संघ की बैठक में प्रस्ताव पारित

बोकारो : आनंद मार्ग प्रचारक संघ का भू-मंडलीय धर्म महासम्मेलन के बाद मंगलवार को पुरोधा प्रमुख भवन में बैठक हुई. इसमें कार्यकर्ताओं के प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत किये गये. बैठक में ब्राजील, ताइवान व भारत में जमालपुर के अलावा अन्य दो जगहों पर धर्म महासम्मेलन करने का निर्णय लिया गया. पर्यावरण को साफ व स्वच्छ बनाने के लिए प्रत्येक आनंद मार्गी को एक-एक पौधा लगाने की सलाह दी गयी. अगले छह माह में 50 नये विद्यालय खोलने का प्रस्ताव पारित किया गया.
मानसाध्यात्मिक स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. पुरोधा प्रमुख आचार्य विश्वदेवानंद अवधूत ने कहा : धर्म आचरण का विषय है. सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय के चिंतन को व्यवहारिक रूप देने की जरूरत है. इससे मनुष्य शीघ्र ही भौतिक स्तर पर स्वच्छ व संपन्न हो जायेगा. पूरे विश्व मे मानवता की भौतिक, मानसिक, आध्यात्मिक उन्नति के लिए जनवरी के अंतिम सप्ताह से फरवरी के तीसरे सप्ताह तक विश्व में 500 जगहों पर सेमिनार का आयोजन किया जायेगा.
सेंट्रल ट्रेनर व ऑर्गनाइजर का प्रशिक्षण बुधवार को होगा.
आनंद नगर में आनंद मार्ग प्रचारक संघ की ओर से आयोजित तीन दिवसीय धर्म महासम्मेलन के दूसरे दिन मंगलवार को कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात संगीत, कीर्तन व सामूहिक साधना से हुई. पुरोधा प्रमुख आचार्य किंशुक रंजन सरकार ने कहा कि आध्यात्मिक प्रगति के लिए साधकों को सत्संग का नियमित लाभ उठाना चाहिए. मन का तीन स्तर हैं : चेतन, अचेतन व अवचेतन. साधना के तीन स्तर श्रवण, मनन व निधियासन हैं. इसलिए साधना जगत में सत्संग श्रवण के दायरे में आता है.
मन को साधना की ओर केंद्रित किया जाता है, जो मनन के दायरे में आता है. जब केंद्रित मन ईश्वर की ओर एकमुखी होकर साधना करता है, वहीं निधियासन है. इसलिए साधक सत्संग, मनन व निधियासन के द्वारा परम लक्ष्य में अपने मन को स्थापित कर सकता है. प्रभात संगीत पर आधारित नृत्य नाटिका में कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति की. धर्म मौके पर दर्जनों साधक शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >