चंदनकियारी : इसी सत्र से भोजूडीह इंटर महाविद्यालय में विज्ञान संकाय की पढ़ाई शुरू की जाएगी. नामांकन आवेदन पत्र के लिए शीघ्र ही प्रचार-प्रसार शुरू किया जाएगा. शासी निकाय के अध्यक्ष सह मंत्री के निर्देशानुसार महाविद्यालय में स्नातक की पढ़ाई शुरू करने के लिए सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से सहयोग की अपील की जाएगी.
मंगलवार को यह बातें भोजूडीह इंटर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्या रजत बनर्जी ने प्रभात खबर से कही. उन्होंने अध्यक्ष को ओएनजीसी सीएसआर विभाग से चार कमरे देने के लिए धन्यवाद दिया साथ ही भविष्य में महाविद्यालय में आवश्यक जरूरतों को पूरा करने उम्मीद जतायी. मौके पर प्रभारी प्राचार्य ने महाविद्यालय के सचिव महावीर महथा, शिक्षाविद् डॉ शैवाल राय, शिक्षक प्रतिनिधि शकील अख्तर अंसारी, व्याख्याता पंकज कुमार प्रसाद समेत सभी शिक्षक व शिक्षकोत्तर कर्मचारियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी.
