घटना में दर्जनों लोग बाल-बाल बचे
पेटरवार : राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 23 के पेटरवार बाजारटांड़ के निकट शनिवार को पेट्रोल से भरे टैंकर ने अनियंत्रित हो कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया. घटना में दो बाइक, एक साइकिल और एक टाटा मैजिक क्षतिग्रस्त हो गयी. दर्जनों लोग टैंकर की चपेट में आने से बाल-बाल बच गये. टेंकर को पेटरवार पुलिस ने जब्त कर लिया़ घटना में पेटरवार निवासी भाजपा नेता अभय कपूर, सरलाकलां निवासी सोनू कुमार व अर्जुन कुमार सहित दर्जनों लोग बाल-बाल बच गये. बताया जाता है कि टैंकर (जेएच 02 एएच 9078) बोकारो से रांची जा रहा था. पेटरवार बाजारटांड़ के निकट अचानक उक्त वाहन अनियंत्रित हो कर कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया. वाहन चालक जयपाल सिंह ने बताया : तबीयत खराब होने के कारण अचानक चक्कर आ गया, इस कारण वाहन अनियंत्रित हो गया. उक्त टैंकर सांडी रामगढ़ के बबलू नामक व्यक्ति का है.
