प्रशासन: डीसी ने की बैठक, कार्यक्रमों को लेकर अधिकारियों को निर्देश, स्थापना दिवस पर होंगे कई कार्यक्रम

बोकारो: उपायुक्त राय महिमापत रे ने गुरुवार को बोकारो में मनाये जा रहे झारखंड राज्य स्थापना पखवारा की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में की. डीसी ने कहा : आठ नवंबर को झारखंड राज्य स्थापना पखवारा के अवसर पर चास स्थित कला व सांस्कृतिक भवन में कार्यक्रम होगा. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला की […]

बोकारो: उपायुक्त राय महिमापत रे ने गुरुवार को बोकारो में मनाये जा रहे झारखंड राज्य स्थापना पखवारा की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में की. डीसी ने कहा : आठ नवंबर को झारखंड राज्य स्थापना पखवारा के अवसर पर चास स्थित कला व सांस्कृतिक भवन में कार्यक्रम होगा.

इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला की प्रभारी मंत्री -सह- समाज कल्याण, कल्याण तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री लुइस मरांडी उपस्थित रहेंगी. बैठक में डीडीसी दिगेश्वर तिवारी, अपर समाहर्ता जुगनू मिंज, निदेशक डीआरडीए संदीप कुमार, डीपीएलआर एसएन उपाध्याय, जिला आपूर्ति पदाधिकारी नीरज कुमार सिंह, जिला योजना पदाधिकारी पीवीएन सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार गर्ग, कार्यपालक दंडाधिकारी प्रभात कुमार दत्ता आदि मौजूद थे.

संविदा पर हुई नियुक्तियों का मिलेगा नियुक्ति पत्र : डीसी ने कहा : 08 नवंबर को राज्य स्थापना पखवारा के अवसर पर लाभुकों के बीच मच्छरदानी का वितरण, मनरेगा के तहत कार्य कर रहे बीपीओ को टैब, पूर्ण हो चुके प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में गृह प्रवेश, मीठी बात के अंतर्गत पांच मधुमक्खी पालक लाभुकों को कीट का वितरण, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस व चूल्हे का वितरण किया जायेगा. स्वच्छ भारत मिशन के तहत संविदा पर हुई नियुक्तियों के नियुक्ति पत्र का वितरण किया जायेगा. राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता होगी. इसके लिए जोनल स्तर पर चार से छह नवंबर को चयनित टीमों के बीच कुमार मंगलम स्टेडियम में प्रतियोगिता होगी. इसकी तैयारी करने का निर्देश जिला खेल पदाधिकारी को दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >