कथारा में खड़ी पेलोडर से सौ लीटर डीजल की चोरी

कथारा में खड़ी पेलोडर से सौ लीटर डीजल की चोरी

कथारा. सीसीएल कथारा वाशरी प्लांट वन फाइव कार्यालय परिसर में खड़ी पेलोडर मशीन से शनिवार की रात को चोरों ने टंकी का ताला तोड़ कर लगभग एक सौ लीटर डीजल की चोरी कर ली. रॉ कोल सेक्शन स्थित प्राइमरी क्रशर में पेलोडर मशीन में चला कर ऑपरेटर द्वारा खड़ी कर दी गयी थी. सुबह विभागीय कर्मी तेल नापी के लिए गये तो चोरी का पता चला. इसकी जानकारी पीओ विजय कुमार को दी. पीओ ने सुरक्षा प्रभारी रामचंद्र मांझी को जांच कर आवश्यक करवाई करने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >