मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से मिले एशियन कुश्ती के कांस्य पदक विजेता विकास

झारखंड मंत्रालय में शुक्रवार को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से अंडर-17 सब जूनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले विकास कच्छप ने मुलाकात की.

रांची. झारखंड मंत्रालय में शुक्रवार को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से अंडर-17 सब जूनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले विकास कच्छप ने मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य के उभरते हुए पहलवान विकास कच्छप को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की. वहीं पहलवान विकास ने मुख्यमंत्री को एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में भाग लेने से लेकर पदक जीतने तकी की यात्रा का अनुभव बताया. मुख्यमंत्री ने कहा कि आप आगे इसी तरह मेहनत करते रहें और देश-दुनिया में राज्य का नाम रोशन करते रहें. आप जैसे खिलाड़ियों पर राज्यवासियों को गर्व है. पहलवान विकास झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसाइटी (जेएसएसपीएस) में रहकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. ये राज्य के पहले पुरुष खिलाड़ी हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती प्रतियोगिता में पदक जीता है. इस अवसर पर मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, विकास की माता सुखमनी तिर्की सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >