झारखंड : नदी में गिरा स्कॉर्पियो, नौ लोगों की मौत

रांची : आज झारखंड के खूंटी जिले के तजना नदी में एक स्कॉर्पियो गिर गया, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार राउरकेला से लखनऊ के लिए जा रही थी. लेकिन ड्राइवर ने संतुलन खो दिया, जिसके कारण कार नदी में गिर गयी. हालांकि कार के ड्राइवर की मौत […]

रांची : आज झारखंड के खूंटी जिले के तजना नदी में एक स्कॉर्पियो गिर गया, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार राउरकेला से लखनऊ के लिए जा रही थी. लेकिन ड्राइवर ने संतुलन खो दिया, जिसके कारण कार नदी में गिर गयी. हालांकि कार के ड्राइवर की मौत नहीं हुई है, वह गंभीर रूप से घायल है.हालांकि सूत्रों से ऐसी जानकारी मिली है कि ड्राइवर की भी मौत हो गयी है.

पुलिस उपायुक्त प्रसाद कृष्ण बाघमारे ने बताया कि ओडिशा के बिरामित्रापुर से आठ व्यक्तियों को लेकर एक वाहन वाराणसी जा रहा था। रास्ते में वाहन खूंटी-रांची रोड पर पुल से गिर गया जिसमें सात लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गयी दो लोग चालक सहित गंभीर रूप से घायल हो गया. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >