14वीं JPSC PT में कथित अनियमितता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CBI जांच की मांग पर 24 अगस्त को सुनवाई

14वीं JPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 में कथित अनियमितताओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है. मामले की सुनवाई 24 अगस्त को चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली पीठ में होगी.

रांचीः14वीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 की प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग वाली जनहित याचिका (पीआईएल) पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. मामले में चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ में 24 अगस्त को सुनवाई होगी.

14वीं JPSC PT में अनियमितताओं का आरोप

बता दें, इस मामले में प्राथी सामाजिक कार्यकर्ता हरिशरण देवगन ने सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल दायर कर सीबीआई जांच कराने की मांग की है. याचिका में परीक्षा रद्द कर नए सिरे से परीक्षा आयोजित कराने का भी आग्रह किया गया है.

ये भी पढ़ें- अब हर खदान का बनेगा सुरक्षा रिपोर्ट कार्ड, 35 से कम रेटिंग पर कसेगा शिकंजा

प्रश्नपत्र से OMR तक उठे सवाल

याचिका में आरोप लगाया गया है कि जेपीएससी की ओर से 19 अप्रैल को आयोजित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के संचालन और मूल्यांकन की प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं. इसमें प्रश्न पत्रों की सुरक्षा, ओएमआर शीट की कस्टडी और मूल्यांकन प्रक्रिया से जुड़े मामलों की जांच कराने की मांग की गई है.

प्रार्थी ने पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने का आग्रह किया है. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट या झारखंड से बाहर के किसी हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक स्वतंत्र जांच समिति गठित करने की मांग भी याचिका में की गई है.

ये भी पढ़ें- JSSC-CGL और CDPO परीक्षा: झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के आदेश पर लगाई रोक, 15 सितंबर को अगली सुनवाई


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.

झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >