रांची : वर्ष 2018 में झारखंड में हत्या को लेकर नेशनल क्राइम रिकाॅर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने रिपोर्ट जारी की है. कुल हत्या की संख्या 841 बतायी गयी हैं. प्रदेश में व्यक्तिगत प्रतिशोध में सबसे ज्यादा 178 हत्या हुई हैं.
इसके बाद संपत्ति विवाद में 140, पारिवारिक विवाद में 125, पैसा विवाद में 58 और पानी विवाद में हत्या के 10 मामले सामने आये हैं. वहीं, सुपारी देकर हत्या के 29 मामले दर्ज किये गये. हत्या के 17 ऐसे भी मामले हैं जिसका खुलासा झारखंड पुलिस नहीं कर पायी है. अवैध संबंध में 50 और लव अफेयर में 59 लोगों की हत्या भी बात भी रिपोर्ट में कही गयी है.
संपत्ति विवाद में 140 और पारिवारिक विवाद में 125 लोगों ने अपनी जान गंवाई
किन मामलों में कितने लोगों की हत्याएं
मानव तस्करी के मामले सबसे ज्यादा झारखंड में दर्ज
एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2018 में देश में मानव तस्करी के कुल 2367 मामले दर्ज किये गये, इनमें झारखंड में सबसे ज्यादा 373 मामले सामने आये
