जमशेदपुर में मर्डर, बारीगोड़ा के मंटू सिंह को मारकर शव को कलवर्ट के नीचे फेंका

जमशेदपुर : शहर के बारीगोड़ा क्षेत्र निवासी राज किशोर सिंह उर्फ मंटू सिंह की शनिवार देर रात हत्या कर दी गयी. मंटू सिंह का शव बामनगोड़ा-सोपोडेरा छठ तालाब के पास स्थित कलवर्ट के नीचे से बरामद हुआ है. मंटू सिंह के दोनों बेटों ने सुबह लगभग 7:15 बजे कलवर्ट के नीचे से शव को बाहर […]

जमशेदपुर : शहर के बारीगोड़ा क्षेत्र निवासी राज किशोर सिंह उर्फ मंटू सिंह की शनिवार देर रात हत्या कर दी गयी. मंटू सिंह का शव बामनगोड़ा-सोपोडेरा छठ तालाब के पास स्थित कलवर्ट के नीचे से बरामद हुआ है. मंटू सिंह के दोनों बेटों ने सुबह लगभग 7:15 बजे कलवर्ट के नीचे से शव को बाहर निकाला. मृतक के चेहरे एवं नाक पर गंभीर चोट के निशान पाये गये हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >