ऑटो चालक को चाकू मार कर किया घायल

रांची : सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के रातू रोड बिरला बोर्डिंग के पास उस समय अफरातफरी मच गयी जब आॅटो चालक संजीव चौधरी को मंगलवार की शाम एक व्यक्ति ने चाकू मार कर घायल कर दिया. हमला करने वाले का नाम छोटन शर्मा है. दोनों ही इंद्रपुरी के रहनेवाले हैं. बताया जाता है कि शाम सवा […]

रांची : सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के रातू रोड बिरला बोर्डिंग के पास उस समय अफरातफरी मच गयी जब आॅटो चालक संजीव चौधरी को मंगलवार की शाम एक व्यक्ति ने चाकू मार कर घायल कर दिया. हमला करने वाले का नाम छोटन शर्मा है.

दोनों ही इंद्रपुरी के रहनेवाले हैं. बताया जाता है कि शाम सवा सात बजे बिरला मैदान में ऑटो खड़ा कर संजीव बिरला बोर्डिंग के पास एक दुकान पर चाऊमीन खाने गये थे.

दुकानदार ने उन्हें थोड़ी देर रूकने के लिए कहा. वह वहीं पर खड़े थे, तभी छोटन शर्मा आया और उनके चेहरे पर चाकू से हमला कर दिया. गनीमत रही कि उनकी आंख बच गयी. स्थानीय लोग उन्हें सदर अस्पताल ले गये. पीड़ित पक्ष द्वारा सुखदेवनगर थाने में शिकायत की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >