अमन श्रीवास्तव गैंग का शूटर रियाज काेलकाता से पकड़ाया

रांची : कुख्यात अमन श्रीवास्तव (सुशील श्रीवास्तव) गैंग के शार्प शूटर व हजारीबाग, रामगढ, रांची जिले के विभिन्न थाना में हत्या, रंगदारी, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट के आरोपी रियाज अंसारी काे हजारीबाग, रामगढ़ व एसटीएफ ने कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है़ जानकारी के मुताबिक झारखंड पुलिस द्वारा दबाव बढ़ जाने के कारण वह […]

रांची : कुख्यात अमन श्रीवास्तव (सुशील श्रीवास्तव) गैंग के शार्प शूटर व हजारीबाग, रामगढ, रांची जिले के विभिन्न थाना में हत्या, रंगदारी, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट के आरोपी रियाज अंसारी काे हजारीबाग, रामगढ़ व एसटीएफ ने कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है़

जानकारी के मुताबिक झारखंड पुलिस द्वारा दबाव बढ़ जाने के कारण वह झारखंड छोड़ कर कोलकाता में ठिकाना बनाये हुए था़ झारखंड पुलिस को सूचना मिली थी कि वह कोलकाता में छिप कर रह रहा है़ उसके बाद पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया़ उसे ट्रांजिट रिमांड पर झारखंड लाया जायेगा़
हालांकि समाचार लिखे जाने तक कोलकाता या हजारीबाग पुलिस उसके गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं कर रही है़ गौरतलब है कि रियाज अंसारी के संबंध में सीआइडी मुख्यालय ने रामगढ़ एसपी को 30 अगस्त को भी कुछ टिप्स देते हुए 34 कांडों के संबंध में बताया था़ उसके बाद हजारीबाग रामगढ़ की पुलिस सक्रिय हो गयी थी
तीन जिलों के व्यवसायियों से वसूल रहा था रंगदारी : सीआइडी मुख्यालय की ओर से जिला पुलिस को पहले ही बताया गया था कि रियाज अंसारी दूर रह कर अपने लोगों के द्वारा रांची, रामगढ़, हजारीबाग एवं अन्य जिलों के व्यवसायियों से रंगदारी वसूल रहा था़ इसकी जानकारी सीआइडी पुलिस को मिली थी.
सीआइडी पुलिस ने अपने सूत्रों से जानकारी जुटायी थी, जिसमें कहा गया था कि वह व्यवसायियों को डरा धमका कर रंगदारी वसूल रहा है़ इसके बाद सीआइडी मुख्यालय ने रांची, हजारीबाग व रांची जिला सहित अन्य जिला को पत्र लिख कर उसके द्वारा किये जाने वाले अापराधिक घटना के संबंध में जानकारी दी थी़
34 कांडों में है वांटेड : पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार रियाज अंसारी के खिलाफ रांची, हजारीबाग, रामगढ़ में हत्या, रंगदारी, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित कुल 34 मामले दर्ज है़ं इनमें सबसे ज्यादा रंगदारी और हत्या का मामला है़ रियाज के खिलाफ सीआइडी की टीम ने पूरा खाखा तैयार कर रखा है़ पुलिस रियाज के अन्य मामलों के बारे में भी जानकारी एकत्रित कर रही है़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >