अस्पताल में घुस कर चाकू के बल पर महिला से जेवरात लूटा

रांची : पुंदाग ओपी क्षेत्र के आलम हाता रोड स्थित मन्नत अस्पताल में घुसकर अपराधी ने चाकू के बल पर सुल्ताना परवीन नामक महिला से जेवरात लूट लिये. घटना शुक्रवार को दिन के करीब एक बजे की है. घटना को अंजाम देनेवाला अपराधी बाइक से आया था. इधर, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस वहां […]

रांची : पुंदाग ओपी क्षेत्र के आलम हाता रोड स्थित मन्नत अस्पताल में घुसकर अपराधी ने चाकू के बल पर सुल्ताना परवीन नामक महिला से जेवरात लूट लिये. घटना शुक्रवार को दिन के करीब एक बजे की है. घटना को अंजाम देनेवाला अपराधी बाइक से आया था.

इधर, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस वहां जांच के लिए पहुंची. लेकिन किसी ने पुलिस को अपराधी के देखे जाने की जानकारी नहीं दी. मामले में पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है. उसमें बाइक का नंबर स्पष्ट दिख रहा है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर बाइक सवार अपराधी को पहचानने का प्रयास कर रही है.
जानकारी के अनुसार सुल्ताना परवीन अस्पताल में अपने पति का इलाज करा रही है. वह अस्पताल के संचालक की रिश्तेदार बतायी जाती है. इस वजह से वह अस्पताल परिसर स्थित फ्लैट में रह रही थी. घटना के दौरान महिला अपने कमरे में अकेली थी. इसी दौरान एक अपराधी उसके कमरे में घुस आया.
उसने चाकू दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी और चुपचाप रहने को कहा. इसके बाद उससे कान का टॉप और हाथ की अंगूठी निकालने को कहा. महिला से जेवरात लेने के बाद अपराधी वहां से गली के रास्ते आराम से भाग निकला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >