घूस लेते गिरफ्तार बुंडू महिला थाना प्रभारी निलंबित, भेजा गया जेल

रांची : केस में मदद करने के नाम पर 20 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार बुंडू महिला थाना की थाना प्रभारी संगीता झा को एसएसपी अनीश गुप्ता ने निलंबित कर दिया है. इससे संबंधित आदेश शुक्रवार को एसएसपी ने जारी कर दिया है. मामले में संगीता झा के खिलाफ विभागीय जांच कर […]

रांची : केस में मदद करने के नाम पर 20 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार बुंडू महिला थाना की थाना प्रभारी संगीता झा को एसएसपी अनीश गुप्ता ने निलंबित कर दिया है. इससे संबंधित आदेश शुक्रवार को एसएसपी ने जारी कर दिया है. मामले में संगीता झा के खिलाफ विभागीय जांच कर कार्रवाई का निर्णय लिया गया है. संगीता झा को जेल भेज दिया गया.
एसीबी ने संगीता झा को सुलामी हेरेंज (केस में मदद करने के नाम पर) से 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गुरुवार को गिरफ्तार किया था. रिश्वत में रुपये नहीं देने पर उन्होंने सुलामी हेरेंज के बेटे को केस में फंसा कर जेल भेजने की चेतावनी दी थी.
सुलामी ने इसकी शिकायत एसीबी से की थी.गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी ने बुंडू एसडीपीओ को संगीता झा के खिलाफ रिपोर्ट तैयार करने को कहा था. बुंडू एसडीपीओ की रिपोर्ट के आधार पर निलंबन की कार्रवाई की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >