महिला ने की बच्ची की हत्या, गिरफ्तार

हुआडांड (लातेहार) : जिले के महुआडांड़ थाना के चैनपुर गांव में बुधवार दोपहर आठ साल की बच्ची अंजिता हेम्ब्रम की हत्या स्टेला तिर्की नामक महिला ने मामूली विवाद में कर दी. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया. उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. अंजिता हेम्ब्रम गोवालखाड़ गांव निवासी लेदन कोरवा की बेटी थी. […]

हुआडांड (लातेहार) : जिले के महुआडांड़ थाना के चैनपुर गांव में बुधवार दोपहर आठ साल की बच्ची अंजिता हेम्ब्रम की हत्या स्टेला तिर्की नामक महिला ने मामूली विवाद में कर दी. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया. उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. अंजिता हेम्ब्रम गोवालखाड़ गांव निवासी लेदन कोरवा की बेटी थी.

उसे तीन माह पहले चैनपुर निवासी माइकल तिर्की के घर पर घरेलू कार्य हेतु लाया गया था. बुधवार की दोपहर अंजिता पड़ोसी स्टेला तिर्की के साथ माइकल तिर्की का सब्जी बागान देखने गयी थी. शाम को जब वह नहीं लौटी, तो माइकल तिर्की व अंजिता के परिजन उसे ढूंढने निकले. रात 10 बजे बेरा नदी के किनारे अंजिता का शव मिला.

उसके बाद लोगों ने स्टेला तिर्की को ढूढंना शुरू किया, तो वह भी जंगल में छुपी हुई मिली. ग्रामीणों ने उससे सख्ती से पूछताछ की, तो उसने बताया कि अंजिता के साथ वह नदी में नहा रही थी. इसी क्रम में वह उससे झगड़ने लगी. गुस्से में उसने गला दबा कर हत्या कर दी. इसकी सूचना ग्रामीणों ने बुधवार रात को ही महुआडांड़ थाना को दे दी थी. गुरुवार की सुबह डीएसपी रतिभान सिंह गांव पहुंचे. ग्रामीणों ने आरोपी महिला को पकड़ पुलिस को सौंप दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >