साइबर क्राइम से बचने के लिए सतर्कता जरूरी

नामकुम : साइबर क्राइम आज पूरे विश्व के लिए एक खतरा बन गया है. ग्रामीण क्षेत्रों में जहां लोग तकनीक से भलीभांति परिचित नहीं है, वहां विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. इंटरनेट के बढ़ते प्रभाव के कारण इससे दूर रह पाना आज संभव ही नहीं है, ऐसी स्थिति में साइबर क्राइम से बचने के […]

नामकुम : साइबर क्राइम आज पूरे विश्व के लिए एक खतरा बन गया है. ग्रामीण क्षेत्रों में जहां लोग तकनीक से भलीभांति परिचित नहीं है, वहां विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. इंटरनेट के बढ़ते प्रभाव के कारण इससे दूर रह पाना आज संभव ही नहीं है, ऐसी स्थिति में साइबर क्राइम से बचने के लिए सतर्कता सबसे जरूरी है. यह बातें साइबर सेल की डीएसपी यशोधरा ने शुक्रवार को नामकुम स्थित अरविंद मिल्स में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में कही.

उन्होंने पैसों के लेन-देन में मोबाइल का प्रयोग कम से कम करने, फेसबुक आदि एप्लीकेशंस पर अपनी प्रोफाइल फोटो को पब्लिक नहीं करने, एटीएम व मॉल में निकासी व पिन डालने के क्रम में विषेश सावधानी बरतने की बात कही. नामकुम इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने कहा कि बैंक खातों से निकासी संबंधी शिकायत बैंक के शिकायत कोषांग में भी दर्ज करा सकते हैं. 90 दिनों के अंदर उस पर कार्रवाई होगी. अगर कार्रवाई नहीं होती है, तो बैंकिंग लोकपाल से भी इसकी शिकायत की जा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >