फ्लैट दिलाने के नाम पर 32 लाख की ठगी, प्राथमिकी दर्ज

रांची : फ्लैट दिलाने के नाम पर शुक्रवार को 32.50 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में प्रीति पाठक की शिकायत पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. ठगी का आरोप बिल्डर राकेश रंजन झा पर है. पुलिस ने केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार महिला […]

रांची : फ्लैट दिलाने के नाम पर शुक्रवार को 32.50 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में प्रीति पाठक की शिकायत पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. ठगी का आरोप बिल्डर राकेश रंजन झा पर है.

पुलिस ने केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार महिला मूल रूप से हजारीबाग की रहनेवाली है. उसका आरोप है कि उसने बिल्डर को फ्लैट के लिए पैसे दिये थे, लेकिन बिल्डर ने न तो पैसे दिये और न ही फ्लैट दिया.
रुपये मांगने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी जाती है. महिला ने पूर्व में मामले की शिकायत सदर थाना में की थी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की, तब पुलिस को महिला द्वारा लगाये गये आरोप से संबंधित तथ्य भी मिले. इसके बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >