छतरपुर में अपराधियों ने लूटा इलाहाबाद बैंक

छतरपुर : बुधवार को छतरपुर में अपराधियों ने दिन दहाड़े इलाहाबाद बैंक की शाखा को लूटकर प्रशासन को खुली चुनौती दे दी है. बैंक लूट की यह घटना दोपहर करीब 1:10 बजे की है.छतरपुर थाना क्षेत्र के मसीहानी स्थित पंचायत भवन में इलाहाबाद बैंक की छतरपुर शाखा संचालित है. घटना के संबंध में बैंक के […]

छतरपुर : बुधवार को छतरपुर में अपराधियों ने दिन दहाड़े इलाहाबाद बैंक की शाखा को लूटकर प्रशासन को खुली चुनौती दे दी है. बैंक लूट की यह घटना दोपहर करीब 1:10 बजे की है.छतरपुर थाना क्षेत्र के मसीहानी स्थित पंचायत भवन में इलाहाबाद बैंक की छतरपुर शाखा संचालित है. घटना के संबंध में बैंक के शाखा प्रबंधक रोमल टुटी ने बताया कि अपराधियों ने 2.60 लाख रुपये लूटकर फरार हो गये. बैंक की यह शाखा प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे खुल जाती है और बैंक में लेनदेन का कार्य शुरू हो जाता है.

बैंक लूट की घटना उस समय हुई, जब दोपहर एक बजे ग्राहकों द्वारा जमा की गयी राशि का हिसाब किया जा रहा था. दो बाइक पर सवार पांच अपराधी वहां पहुंचे. सभी अपराधी गमछा से अपना चेहरा ढंके हुए थे और उनके पास हथियार था. अपराधियों ने करीब दोपहर 1:10 बजे बैंक के अंदर प्रवेश किया. इसके बाद अपराधियों ने शाखा प्रबंधक व कैशियर को हथियार के बल पर अपने कब्जे में कर लिया.
इसके बाद अपराधी कैश काउंट में रखे 2.60 लाख रुपये लेकर फरार हो गये. बैंक की इस शाखा में तीन लाख 36 हजार 500 रुपये था. ग्राहकों का भुगतान करने के बाद कैश काउंटर पर दो लाख 60 हजार रुपया बचा था. शाखा प्रबंधक ने बताया कि जब ग्राहकों के लेनदेन का हिसाब बैंक कर्मियों द्वारा मिलाया जा रहा था, उसी समय तीन लुटेरे बैंक के अंदर आकर मुझसे पैसे की मांग करने लगे. जबकि दो लुटेरे बैंक के बाहर खड़े होकर निगरानी कर रहे थे. लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हाई स्कूल रोड होते हुए नौडीहा बाजार जाने वाले मार्ग से फरार हो गये.
इधर घटना की सूचना मिलने पर छतरपुर एसडीपीओ शंभू कुमार सिंह, थाना प्रभारी वासुदेव मुंडा, एसआई अंबिका राम घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली गयी. एसडीपीओ श्री सिंह ने बताया कि घटना के बाद संबंधित थाना को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है. सीमावर्ती इलाके को सील कर छापामारी अभियान चलायी जा रही है. बैंक में लगे सीसीटीवी के फुटेज के जरिये पुलिस प्रशासन लुटेरों की पहचान करने में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >