ठगी की शिकार हुईं निंगनी की कुछ महिलाएं

लोहरदगा : सदर प्रखंड के निंगनी गांव में महिलाओं से अज्ञात महिलाओं ने आभूषण की ठगी कर ली. महिलाएं लालच में आकर खानाबदोश की जिंदगी बसर करनेवाली महिलाओं के झांसा में पड़ गयीं. बताया जाता है कि खानाबदोश जिंदगी बसर करनेवाली महिलाओं का एक दल निंगनी गांव पहुंचा. इस दल की महिलाओं ने निंगनी गांव […]

लोहरदगा : सदर प्रखंड के निंगनी गांव में महिलाओं से अज्ञात महिलाओं ने आभूषण की ठगी कर ली. महिलाएं लालच में आकर खानाबदोश की जिंदगी बसर करनेवाली महिलाओं के झांसा में पड़ गयीं. बताया जाता है कि खानाबदोश जिंदगी बसर करनेवाली महिलाओं का एक दल निंगनी गांव पहुंचा. इस दल की महिलाओं ने निंगनी गांव की महिलाओं को जेवर साफ करने के एवज में नकद राशि देने की बात कही. इस झांसे में कुछ महिलाएं आ गयीं.
महिलाओं ने अपने जेवरात अज्ञात महिलाओं को दे दिया. इन महिलाओं के जेवरात की सफाई कर अज्ञात महिलाओं ने उन्हें वापस देते हुए कुछ पैसे भी दिये. इस बात की जानकारी निंगनी गांव की अन्य महिलाओं को हुई. इन महिलाओं ने भी अपने घर के सारे जेवरात सफाई करने तथा पैसे की लालच में उन महिलाओं को दे दिया. ठगी करनेवाली महिलाओ ने सभी को आश्वस्त किया कि तीन-चार दिनों में उनके जेवरात सहित नकद देने आयेंगे.
लेकिन न तो ठगी करनेवाली दल की महिलाएं दुबारा निंगनी गांव आयी और न ही महिलाओं काे उनका जेवरात मिला. अब वे परेशान हैं कि लालच में किये गये काम से उनके घर का जेवरात बर्बाद हो गया. इसकी चर्चा करने में भी महिलाएं शर्म महसूस कर रहीं हैं. इसकी जानकारी जब पुरुषों को हुई तो घर में झगड़ा शुरू हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >