नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

घाघरा : घाघरा थाना की पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी ईचा डंकाटोली निवासी आशीष रंजन कश्यप को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी उपेंद्र महतो ने बताया कि आशीष गत छह मई को गांव के मानसिक रूप से बीमार नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था. बच्ची खाना खाकर हाथ धोने […]

घाघरा : घाघरा थाना की पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी ईचा डंकाटोली निवासी आशीष रंजन कश्यप को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी उपेंद्र महतो ने बताया कि आशीष गत छह मई को गांव के मानसिक रूप से बीमार नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था. बच्ची खाना खाकर हाथ धोने के लिए घर से बाहर निकली थी, उसी दौरान आशीष ने उस बच्ची का मुंह बंद कर गांव के एक फुटकल पेड़ के नीचे ले जाकर दुष्कर्म किया, जिसे गांव के लोगों ने देख लिया. घटना के बाद आशीष फरार हो गया था, परंतु उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >