कसमार : फांसी लगाकर युवक ने दी जान

कसमार : कसमार थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरियाकुदर गांव निवासी माना महतो के पुत्र राहुल कुमार (19 वर्ष) ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. घटना गुरुवार की देर शाम की है. शुक्रवार को कसमार पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट भेज दिया. घटना के समय घर में कोई नहीं […]

कसमार : कसमार थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरियाकुदर गांव निवासी माना महतो के पुत्र राहुल कुमार (19 वर्ष) ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. घटना गुरुवार की देर शाम की है.

शुक्रवार को कसमार पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट भेज दिया. घटना के समय घर में कोई नहीं था. राहुल ने कमरा अंदर से बंद कर फांसी लगा ली. रात को जब घर वाले लौटे तो कमरा बंद देखकर शक उन्हें हुआ. खिड़की तोड़कर जब अंदर गए तो उसे फांसी पर झूलता पाया. बताया गया कि उसकी मानिसक स्थिति ठीक नहीं थी. रांची में उसका इलाज चल रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >