जमीन कारोबारी के फोन में छिपा है मौत का राज

धनबाद : सरायढेला को-ऑपरेटिव कॉलोनी निवासी उपेंद्र राय के जमीन कारोबारी पुत्र रजनीश राय उर्फ पप्पू (40) का शव गुरुवार की सुबह धोखरा हॉल्ट के निकट ट्रैक पर मिलने की जांच जीआरपी ने शुरू की है. पिता के दिये गये बयान पर जीआरपी ने यूडी केस दर्ज कर लिया है. जीआरपी के धनबाद इंस्पेक्टर हरिनारायण […]

धनबाद : सरायढेला को-ऑपरेटिव कॉलोनी निवासी उपेंद्र राय के जमीन कारोबारी पुत्र रजनीश राय उर्फ पप्पू (40) का शव गुरुवार की सुबह धोखरा हॉल्ट के निकट ट्रैक पर मिलने की जांच जीआरपी ने शुरू की है. पिता के दिये गये बयान पर जीआरपी ने यूडी केस दर्ज कर लिया है.

जीआरपी के धनबाद इंस्पेक्टर हरिनारायण सिंह ने मृतक रजनीश राय उर्फ पप्पू के मोबाइल का कॉल डिटेल्स निकाला जा रहा है. किससे फोन पर बात कर वह घर से निकला था. किसने रेलवे ट्रैक पर बुलाया, बच्चों को स्कूल छोड़ने की जगह वह रेलवे ट्रैक पर क्यों गया, इन बिंदुओं की जांच जीआरपी द्वारा की जा रही है. मृतक की स्कूटी (जेएच 10 बीई, 1141) पुलिस कब्जे में ही है.

घटनास्थल पर की गयी जांच : जीआरपी ने शुक्रवार को दोबारा घटनास्थल पहुंच कर मामले की जांच की. स्थानीय लोगों से पूछताछ की. इंस्पेक्टर हरि नारायण सिंह का कहना है कि जितना सीधा यह मामला दिख रहा है उतना है नहीं. मगर जांच पूरी होने तक कुछ नहीं कहा जा सकता. वहीं जीआरपी को बिसरा रिपोर्ट का भी इंतजार है. बिसरा रिपोर्ट भी कुछ साबित कर सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >