मोबाइल चोरी करने वाला और खरीदने वाला गिरफ्तार

बोकारो : बीएस सिटी थाना की पुलिस टीम ने मोबाइल चोरी के एक मामले में मंगलवार को दो युवकों को गिरफ्तार किया है. बीएसएल एलएच, स्ट्रीट संख्या 11, आवास संख्या 71 निवासी प्रमोद कुमार सिंह का मोबाइल सोमवार की रात को उनके आवास से चोरी हो गया था. मंगलवार को वह दूसरा मोबाइल खरीदने एक […]

बोकारो : बीएस सिटी थाना की पुलिस टीम ने मोबाइल चोरी के एक मामले में मंगलवार को दो युवकों को गिरफ्तार किया है. बीएसएल एलएच, स्ट्रीट संख्या 11, आवास संख्या 71 निवासी प्रमोद कुमार सिंह का मोबाइल सोमवार की रात को उनके आवास से चोरी हो गया था. मंगलवार को वह दूसरा मोबाइल खरीदने एक दुकान में गये तो उन्हें पता चला कि उनका मोबाइल एलएच का एक युवक बेचने आया था.

प्रमोद ने शक के आधार पर पड़ोस में रहने वाले राज कुमार से पूछताछ की और घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने राज कुमार से पूछताछ की तो उसने मोबाइल चोरी कर उसे बेच देने की बात कबूल की. इसके बाद पुलिस ने को-ऑपरेटिव कॉलोनी मोड़ के निकट रविराज सिंह की दुकान में छापामारी कर चोरी हुआ मोबाइल बरामद किया और रवि राज को गिरफ्तार कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >