चलती कार में नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म

रांची : हिंदपीढ़ी निवासी नाबालिग लड़की के साथ वहीं के रहनेवाले सोनू नामक युवक ने पहले कार से उसका अपहरण किया़ फिर चलती कार में दुष्कर्म किया और अंत में नशा सूुघा कर बेहोश कर दिया और मेरठ ले जाकर अपने दोस्त के पास छोड़ दिया़ इस दौरान कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया गया़ […]

रांची : हिंदपीढ़ी निवासी नाबालिग लड़की के साथ वहीं के रहनेवाले सोनू नामक युवक ने पहले कार से उसका अपहरण किया़ फिर चलती कार में दुष्कर्म किया और अंत में नशा सूुघा कर बेहोश कर दिया और मेरठ ले जाकर अपने दोस्त के पास छोड़ दिया़

इस दौरान कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया गया़ बाद में आरोपी के दोस्त की मां को जब नाबालिग ने आपबीती बतायी, तो उन्होंने उसकी मदद की और दिल्ली तक पहुंचा दिया.
दिल्ली से नाबालिग के पिता उसे फ्लाइट से लेकर रांची पहुंचे़ इस संबंध में नाबालिग ने एंटी ह्मूमन ट्रैफिकिंग यूनिट(कोतवाली थाना ) में प्राथमिकी दर्ज करायी है़ घटना 10 मार्च की है़
नाबालिग ने प्राथमिकी में लिखा है कि 10 मार्च को अपने भाई के साथ लाडली योजना का कार्ड बनाने कचहरी जा रही थी़ वह रिक्शा से उतर कर पैदल कचहरी जा ही रही थी कि उसी समय सोनू सहित तीन युवक आये और मेरे भाई को धक्का देकर गिरा दिया. इसके बाद मुझे जबरन कार में बैठा लिया और मारने लगे. मेरा भाई कार के पीछे दौड़ता रहा़
इस बीच सोनू ने मेरे साथ मारपीट की और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया़ जब मोबाइल से कॉल करना चाही, तो सोनू ने मोबाइल छीन लिया और आगे की सीट पर बैठे लड़के काे दे दिया. कहा कि सिम निकाल कर फेंक दो़ उसके बाद उन युवकों के सामने ही मेरी इज्जत लूट ली. कुछ देर बाद मैं बेहोश हो गयी़ जब होश आया, तो मैं एक कमरे में थी़ उसके सामने एक महिला थी़
महिला ने बताया कि वह सोनू के दोस्त की मां है़ उसे बताया गया था कि नाबालिग अपनी मर्जी से यहां आयी है. जब नाबालिग ने महिला को सच्चाई बतायी, तो वह मदद करने को तैयार हो गयी़ नाबालिग ने अपने घरवालों को फोन किया और उसे रांची ले आया गया़ आरोपी अभी फरार है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >