ग्रामीणों ने पंस सदस्य और उपमुखिया को पंचायत सचिवालय में बंधक बनाया

बुढ़मू : ग्रामीणों ने उमेडंडा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य व उपमुखिया पर मनमानी का आरोप लगाते हुए पंचायत सचिवालय में बंधक बना कर बाहर से ताला जड़ दिया. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पूर्वाह्न 10.30 बजे उमेडंडा के ग्रामीण पंचायत सचिवालय पहुंचे और पंस सदस्य प्रदीप साहू और उपमुखिया सुदीप सिंह को पंचायत सचिवालय […]

बुढ़मू : ग्रामीणों ने उमेडंडा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य व उपमुखिया पर मनमानी का आरोप लगाते हुए पंचायत सचिवालय में बंधक बना कर बाहर से ताला जड़ दिया. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पूर्वाह्न 10.30 बजे उमेडंडा के ग्रामीण पंचायत सचिवालय पहुंचे और पंस सदस्य प्रदीप साहू और उपमुखिया सुदीप सिंह को पंचायत सचिवालय बुलाया.
मुखिया के नहीं आने से गुस्साये ग्रामीणों ने पंस सदस्य व उपमुखिया को पंचायत सचिवालय में 11 बजे बंद कर दिया. सूचना पाकर मौके पर बुढ़मू पुलिस पहुंची और ग्रामीणों को समझा कर दरवाजा खुलवाया. प्रशासन की पहल पर मुखिया व बीएसएस रमेश कुमार सिंह भी आये. ग्रामीणों ने दोनों पर योजना में कमीशन लेने का आरोप लगाया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >