बेंगाबाद : पुलिस ड्राइवर को लेकर भागने लगा मवेशी लदा कंटेनर चालक, पकड़ाया

इसी सूचना पर थाना प्रभारी फैज रब्बानी, एएसआइ संजीत मिश्रा दलबल के साथ झलकडीहा पहुंचे. पुलिस जब पहुंची तो वहां पर पांच कंटेनर खड़े थे. अभी पुलिस ने कंटेनरों को पकड़ना शुरू ही किया था कि अचानक सभी कंटेनर को उसके चालकों ने स्टार्ट कर लिया और वाहन को बढ़ाने लगे. इसे देख कर पुलिस […]

इसी सूचना पर थाना प्रभारी फैज रब्बानी, एएसआइ संजीत मिश्रा दलबल के साथ झलकडीहा पहुंचे. पुलिस जब पहुंची तो वहां पर पांच कंटेनर खड़े थे.
अभी पुलिस ने कंटेनरों को पकड़ना शुरू ही किया था कि अचानक सभी कंटेनर को उसके चालकों ने स्टार्ट कर लिया और वाहन को बढ़ाने लगे. इसे देख कर पुलिस के वाहन का चालक एक कंटेनर पर जा चढ़ा. इसके बावजूद कंटेनर का चालक वाहन को लेकर भागने लगा. इसे देख कर पुलिस ने हवाई फायरिंग की, जिसके बाद उक्त कंटेनर को उसके चालक ने रोक दिया. हालांकि, बाकी चार कंटेनर मौके से भागने में सफल रहे. जब्त कंटेनर को जब पुलिस ने खोला तो उसमें 29 मवेशी मिले.
खटाल को दे दी मवेशी
कंटेनर के पकड़ाने के बाद मवेशियों को छोटकीखरगडीहा स्थित एक खटाल संचालक को सौंपा गया. सूचना पर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी पहुंचे और प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गयी. पकड़े गये वाहन चालक से भी पुलिस पूछताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >