अब्दुल आहत के घर पर छाेटू बच्चा गैंग ने चलायी गाेली, खाेखा बरामद

तकीडीह बी ब्लॉक : जमशेदपुर. धातकीडीह बी ब्लॉक लाइन नंबर एक में रहने वाले अब्दुल आहत के घर पर छाेटू बच्चा गैंग के किसी अपराधी द्वारा जुमे की नमाज के वक्त फायरिंग की गयी. फायरिंग की जानकारी परिवार वालाें काे शाम काे उस वक्त हुई, जब खुद गाेली चलाने वाले ने फाेन कर इसकी सूचना […]

तकीडीह बी ब्लॉक : जमशेदपुर. धातकीडीह बी ब्लॉक लाइन नंबर एक में रहने वाले अब्दुल आहत के घर पर छाेटू बच्चा गैंग के किसी अपराधी द्वारा जुमे की नमाज के वक्त फायरिंग की गयी. फायरिंग की जानकारी परिवार वालाें काे शाम काे उस वक्त हुई, जब खुद गाेली चलाने वाले ने फाेन कर इसकी सूचना दी.
उसने कहा कि अभी ताे घर में गाेली मारी है, अगली बार स्कूल में पढ़ने वाली बेटी काे मारेंगे, तभी समझ आयेगा. इसके बाद अब्दुल आहत के पुत्र निसार अहमद ने घर के बाहर जाकर देखा, ताे दीवार में छेद था आैर कांच टूटा था.
सड़क पर खाेखा भी पड़ा मिला. खाेखे से प्रतीत हाेता है कि पिस्टल से गाेली चलायी गयी है. मामले की जानकारी परिवार के लाेगाें ने एहतेशाम काे दी, जिसके बाद एसपी काे फाेन पर सूचित किया गया. देर रात पुलिस घटनास्थल पर पहुंची आैर खाेखा बरामद किया. बिष्टुपुर थाने में निसार अहमद द्वारा अज्ञात कॉलर के खिलाफ प्राथिमकी दर्ज करायी है.
धातकीडीह में रहनेवाले निसार अहमद ने बताया कि एक अज्ञात नंबर से पहली बार 17 दिसंबर काे उनकी पत्नी रूबी के माेबाइल पर मिस कॉल आया था. रिंग बैक करने पर नंबर बंद मिला. 18 काे फिर कॉल आया, ताे उन्हाेंने स्वयं रिसीव किया. कॉल करनेवाले ने पूछा रूबी बाेल रही हाे, जवाब दिया गया कि उनके पति बाेल रहे हैं, ताे फाेन काट दिया.
19 काे फिर फाेन आया. रुबी ने फाेन उठाया. कॉल करनेवाले ने कहा कि वह छाेटू बच्चा गैंग का आदमी बाेल रहे हैं. तुम्हारी बेटी बेल्डीह चर्च में पढ़ती है अैार ननद जूली की बेटी तारापाेर स्कूल में. पैसा नहीं देने पर दाेनाें काे किडनैप कर लिया जायेगा आैर गंभीर परिणाम भुगतने हाेंगे.
पुलिस को सूचना देने गये तो पदाधिकारी ने कहा कि नंबर काे ब्लॉक कर दाे. न फाेन आयेगा न काेई रंगदारी मांगेंगे. इन सारी बाताें काे उनके फाेन पर रिकॉर्ड किया गया है. निसार अहमद ने बताया कि वे स्पीड गवर्नर फिटिंग का काम करते हैं. उनकी किसी से काेई दुश्मनी नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >