रांची: राज्यपाल डॉ सैयद अहमद ने बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के कुलपति डॉ एमपी पांडेय के काम करने पर रोक लगा दी है. बीएयू के कामकाज की जिम्मेदारी दक्षिणी छोटानागपुर के आयुक्त को दी गयी है.
राज्यपाल ने कुलपति के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद जस्टिस विक्रमादित्य प्रसाद से जांच करायी थी. राजभवन को प्रथम दृष्टया उन पर लगे आरोप सही लगे. एसपी पांडेय सितंबर में सेवानिवृत्त होनेवाले हैं. पूर्व में वह छत्तीसगढ़ स्थित कृषि विवि के कुलपति थे.
नियुक्ति पर लगी रोक भी हटी : बीएयू में नियुक्ति पर लगी रोक हटा ली गयी है. संस्थान के रेगुलेशन में भी संशोधन किया गया है. इसमें कहा गया है कि अधिकारियों की नियुक्ति झारखंड राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से होगी. कर्मचारियों की नियुक्ति राज्य चयन आयोग के माध्यम से होगी.
