बोकारो : आपूर्ति विभाग के नाजिर सह गोपनीय कार्यालय के कर्मी मुकेश कुमार के सेक्टर 1 सी स्थित आवास से एसीबी टीम ने 4.65 लाख रुपये मिले हैं. धनबाद एसीबी के एसपी सुदर्शन मंडल ने बताया : मुकेश के आवास से बैंक खाता और निवेश के कुछ कागजात जब्त किये गये हैं. उसके खाते में 10 लाख रुपया हैं. अभी जांच चल रही है. आरंभिक पूछताछ में मुकेश कुमार वर्मा ने संपत्ति को वैध तरीके से अर्जित होना बताया है.
बोकारो : नाजिर के आवास से मिले 4.65 लाख, बैंक खाता में थे 10 लाख रुपये
बोकारो : आपूर्ति विभाग के नाजिर सह गोपनीय कार्यालय के कर्मी मुकेश कुमार के सेक्टर 1 सी स्थित आवास से एसीबी टीम ने 4.65 लाख रुपये मिले हैं. धनबाद एसीबी के एसपी सुदर्शन मंडल ने बताया : मुकेश के आवास से बैंक खाता और निवेश के कुछ कागजात जब्त किये गये हैं. उसके खाते में […]

जांच में संपत्ति के अवैध होने से संबंधित जानकारी मिलने पर एसीबी उसके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति करने के आरोप में अलग से केस दर्ज मामले में आगे की कार्रवाई कर सकती है.बताते चलें कि आपूर्ति के नाजिर मुकेश को एसीबी की टीम ने डीसी के अावास के पास से गुरुवार को 71 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया था. इधर शुक्रवार को भी समाहरणालय व सरकारी दफ्तरों में बोकारो में मुकेश की गिरफ्तारी चर्चा का विषय बनी रही.
2010 में अनुकंपा पर हुई थी बहाली
मुकेश की 2010 में अनुकंपा के आधार पर स्वास्थ्य विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नियुक्ति हुई थी. उसके बाद वह गोपनीय कार्यालय में आ गया. तत्कालीन डीसी सुनील कुमार के कार्यकाल में वह डीसी के गोपनीय कार्यालय में पहुंच गया. उसके बाद से वह अब तक गोपनीय कार्यालय में कार्यरत है. तीन माह पूर्व व गोपनीय कार्यालय के साथ-साथ आपूर्ति में नाजिर बन गया था.
आवास आवंटन में गड़बड़ी करने का लग चुका है आरोप
मुकेश कुमार पर डीसी पुल के आवास के आवंटन में कर्मियों के साथ भेद-भाव करने व पैसा मांगने का आरोप पूर्व में लग चुका है. स्वास्थ्य विभाग के कर्मी ने इस संबंध में मुख्यमंत्री जन संवाद में भी शिकायत की थी.