Jharkhand : जामताड़ा के मंदिर से एक करोड़ के जेवरात की चोरी, गुस्से में लोगों ने रोड को किया जाम

जामताड़ा : साइबर क्राइम के लिए बदनाम हो चुके झारखंड के जामताड़ा जिला में भगवान को भी नहीं बख्शा जा रहा. यहां के एक मंदिर से एक करोड़ रुपये मूल्य के सोने-चांदी और हीरे के जेवरात पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया. इस घृणित काम को अंजाम देने वाले अपराधियों ने मंदिर के पुजारी […]

जामताड़ा : साइबर क्राइम के लिए बदनाम हो चुके झारखंड के जामताड़ा जिला में भगवान को भी नहीं बख्शा जा रहा. यहां के एक मंदिर से एक करोड़ रुपये मूल्य के सोने-चांदी और हीरे के जेवरात पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया. इस घृणित काम को अंजाम देने वाले अपराधियों ने मंदिर के पुजारी को नग्न करके बुरी तरह से पीटा. उसके हाथ-पैर बांधकर मंदिर की बेदी से राणी सती दादी के गहने ले गये.

मंदिर में इतनी बड़ी चोरी की खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी. मारवाड़ी समाज के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित लोगों ने तत्काल सड़क को जाम कर दिया. प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

दुमका रोड स्थित राणी सती दादी मंदिर के पुजारी ने सोमवार की सुबह बताया कि रविवार देर रात वह मंदिर का पट बंद करके सो रहे थे. रात करीब एक बजे आठ चोर पीछे का दरवाजा तोड़कर मंदिर में दाखिल हुए. चोरों का विरोध करने पर उन्होंने पुजारी को नग्न कर पीटा और राणी सती दादी की बेदी पर रखे एक करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य के सोने, चांदी और हीरे से जड़ित गहने ले गये.

चोरों ने पुजारी के हाथ-पैर बांध दिये. उन्हें दूर एक खेत में ले जाकर छोड़ दिया. सुबह में धाधड़ा गांव के लोगों ने पुजारी के हाथ-पैर की रस्सियां खोलकर उन्हें मुक्त कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >