झारखंड : पलामू में नक्सलियों का तांडव, सड़क निर्माण में लगी मशीनों को लगा दी आग, धमकी भी दी

मेदिनीनगर : बिहार की सीमा से सटे झारखंड के पलामू जिला में नक्सलियों ने खूब तांडव किया. गुरुवार देर रात लरमी घाटी के पास सड़क निर्माण में लगी मशीनों को आग लगा दी. एक धमकी भरा पर्चा भी छोड़ गये. इसमें लेवी का भुगतान नहीं करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गयी है. पलामू […]

मेदिनीनगर : बिहार की सीमा से सटे झारखंड के पलामू जिला में नक्सलियों ने खूब तांडव किया. गुरुवार देर रात लरमी घाटी के पास सड़क निर्माण में लगी मशीनों को आग लगा दी. एक धमकी भरा पर्चा भी छोड़ गये. इसमें लेवी का भुगतान नहीं करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गयी है.

पलामू जिला के छतरपुर में तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) नक्सली संगठन ने जपला मेंसड़कनिर्माण कर रही दो मशीनों के साथ-साथ जेसीबी व रोड रोलर में आग लगा दी.

जेसीबी पूरी तरह से जलकर खाक हो गया. रोड रोलर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया. बताया जाता है कि लेवी के लिए टीपीसी के उग्रवादियों ने इस घटना को अंजाम दिया है.

हमले की जिम्मेवारी टीपीसी ने ली है. उसने घटनास्थल पर एक पर्चा भी छोड़ा है. इसमें कहा है कि यह तो झांकी है, बहुत-सी घटनाएं अभी बाकी हैं.

छतरपुर-जपला रोडके निर्माण का ठेका बरबरी कंस्ट्रक्शन को मिला है. कंपनी निर्माण कार्य करा रही है.

अंजाम भुगतने की दी है धमकी

टीपीसी ने इन्कलाब जिंदाबाद के साथ अपने पत्र की शुरुआत में ही लिखा है कि यह कार्रवाई झांकी है. अभी और बहुत सी कार्रवाई बाकी है. पत्र में सभी ठेकेदारों को धमकी देते हुए कहा गया है कि काम करने से पहले संगठन से बात करें. अंत में लिखाहै कि यह कार्रवाई टीपीसी संगठन ने किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >