Jharkhand : अपहृत युवक की हत्या, टंडवा से हजारीबाग लौटते समय हुआ था अपहरण

हजारीबाग : झारखंड की राजधानी से 90 किलोमीटर दूर स्थित हजारीबाग जिला में एक अपहृत युवक की हत्या कर दी गयी है. उसका शव बरामद कर लिया गया है. बड़कागांव रोड के पुंदरी पुल के समीप से शुक्रवार को शंभु राणा का अपहरण हुआ था. अपराधियों ने शुक्रवार की देर शाम ही उसकी हत्या कर […]

हजारीबाग : झारखंड की राजधानी से 90 किलोमीटर दूर स्थित हजारीबाग जिला में एक अपहृत युवक की हत्या कर दी गयी है. उसका शव बरामद कर लिया गया है. बड़कागांव रोड के पुंदरी पुल के समीप से शुक्रवार को शंभु राणा का अपहरण हुआ था.

अपराधियों ने शुक्रवार की देर शाम ही उसकी हत्या कर दी. सीसीएल में काम करने वाले संजय कुशवाहा के साथ शंभु मोटरसाइकिल से टंडवा से हजारीबाग आ रहे थे.

इसी दौरान अपराधियों ने पुंदरी पुल के पास गोली चला दी.इसमें संजय कुशवाहा घायल हो गये.अपराधी शंभु राणा को अपने साथ ले गये.

बताया जाता है कि अपहरणकर्ता शंभु राणा को जंगल में ले गये और वहां ले जाकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >