पाकुड़ से दो को लिया हिरासत में

पाकुड़ : व्यवसायी ओंकारमल अग्रवाल के अपहरण मामले में पाकुड़ पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है. दोनों युवकों को बुधवार की रात्रि में हिरासत में लिया गया. पुलिस ने दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंदन कुमार झा ने बताया कि दोनों युवकों को पूछताछ के लिए थाने […]

पाकुड़ : व्यवसायी ओंकारमल अग्रवाल के अपहरण मामले में पाकुड़ पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है. दोनों युवकों को बुधवार की रात्रि में हिरासत में लिया गया. पुलिस ने दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंदन कुमार झा ने बताया कि दोनों युवकों को पूछताछ के लिए थाने में लाया गया है और कुछ पता चलने पर आगे कार्रवाई की जायेगी. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक धराये दोनों युवकों के मोबाइल से ही फिरौती की मांग व्यवसायी के परिजनों से की गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >