मध्य विद्यालय चपरा के छात्रों ने किया हंगामा, कहा
पोड़ैयाहा : पोड़ैयाहाट प्रखंड क्षेत्र के स्कूलों में एमडीएम का हाल बुरा है.गुरुवार को प्रखंड के मध्य विद्यालय चपरा के छात्र-छात्राओं ने एमडीएम में बरती जा रही अनियमितता को उजागर किया गया. छात्रों को बर्त्तन में चावल व हल्दी का पानी परोसे जाने पर छात्रों के सब्र का बांध टूट गया. दाल की जगह हल्दी पानी से छात्र आक्रोशित होकर स्कूल परिसर में जमकर हंगामा किया. शिक्षकों द्वारा मामले में सुधि नहीं ली गई तो बीडीओ के पास शिकायत करने प्रखंड कार्यालय पहुंच गये.
35 छात्र पहुंचे बीडीओ कार्यालय: पोड़ैयाहाट प्रखंड कार्यालय पहुंच कर 35 से अधिक छात्र बीडीओ से मिलने उनके कार्यालय गये. बीडीओ नहीं मिले तो प्रखंड जीपीएस हेमलाल पंडित से एमडीएम में मची धांधली की शिकायत करते हुए खाना दिखाया. छात्रों ने कहा कि सालों भर इसी तरह का खाना परोसा जाता है. हल्दी पानी व चावल मिलने पर विरोध करते हैं तो शिक्षक व सचिव डांट कर भगा देते हैं.
बीडीओ हुए संवेदनशील : जीपीएस द्वारा मामले की जानकारी बीडीओ को दी गई. बीडीओ संवेदनशील होते हुए मामले में बीइइओ को आवश्यक निर्देश देकर दो दिनों में रिपोर्ट कर मामले में स्पष्टीकरण दिये जाने की बात कही है.
