लगातार हारनेवालों को टिकट नहीं

रांचीः लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस संगठन को दुरुस्त करने में जुटेगी. प्रदेश नेतृत्व को आला कमान की ओर से टास्क दिये जायेंगे. प्रदेश में सांगठनिक और आंदोलनात्मक कार्यक्रम की मॉनीटरिंग आला नेता करेंगे. इसके साथ ही आने वाले चुनाव में पार्टी वैसे चेहरे से किनारा करेगी, जो लगातार चुनाव हार रहे […]

रांचीः लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस संगठन को दुरुस्त करने में जुटेगी. प्रदेश नेतृत्व को आला कमान की ओर से टास्क दिये जायेंगे. प्रदेश में सांगठनिक और आंदोलनात्मक कार्यक्रम की मॉनीटरिंग आला नेता करेंगे. इसके साथ ही आने वाले चुनाव में पार्टी वैसे चेहरे से किनारा करेगी, जो लगातार चुनाव हार रहे हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगातार दो से तीन चुनाव हारने वाले प्रत्याशियों को फिर से मौका नहीं देने पर विचार हो रही है. पिछले दिनों कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने यूथ कांग्रेस और पार्टी नेताओं के साथ बैठक की. इसमें आने वाले दिनों में नीतिगत फैसले पर चर्चा हुई.

कांग्रेस ने चुनावी रणनीति बदलने का भी विचार किया. कांग्रेस सूत्रों के संकेत से साफ है कि अगर आला कमान ने कोई कड़ा फैसला लिया, तो प्रदेश में भी कई लोगों के सामने राजनीतिक संकट पैदा हो सकता है. ऐसे कई नेता हैं, जो आने वाले दिनों में कांग्रेस की राजनीति से बाहर होंगे. पार्टी से मिली संकेत के अनुसार लोकसभा चुनाव में हारने वाले प्रत्याशी को विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर संशय है.

विधानसभावार भी हो रही है समीक्षा

प्रदेश कांग्रेस विधानसभावार भी पार्टी नेताओं की समीक्षा कर रही है. विधानसभा में पार्टी की साख नहीं बचा पाने वाले विधायकों की संकट बढ़ेगी. विधानसभा में पार्टी को बढ़त नहीं दिला पाने के लिए विधायकों से लेखा-जोखा मांगा जा सकता है. आने वाले दिनों में विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे पर भी इसका असर पड़ सकता है. परफॉर्म नहीं करने वाले विधायकों की टिकट भी कट सकती है. पिछले दिनों प्रदेश के दौरा पर आये प्रभारी बीके हरि प्रसाद और जय राम रमेश ने झारखंड में नेतृत्व को खुल कर काम करने को कहा है. निष्क्रिय नेताओं को जिम्मेवारी से मुक्त करने को कहा गया है.

प्रदेश अध्यक्ष गये दिल्ली, पार्टी नेताओं से मिलेंगे

रांची . प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत रविवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए. श्री भगत पार्टी के आला नेताओं से मिलेंगे. प्रदेश की नयी राजनीतिक परिस्थिति पर चर्चा करेंगे. इसके साथ ही प्रदेश में गंठबंधन को लेकर भी चर्चा होगी. चुनाव मे गंठबंधन के नफा-नुकसान को लेकर भी चर्चा होगी. विधानसभा चुनाव की तैयारी के बाबत भी आला नेताओं के साथ मंथन करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >