बोकारो : झारखंड आंदोलनकारी मोरचा की बोकारो जिला समिति की बैठक रविवार को शेख भिखारी इंटर कॉलेज,हटिया मोड़ सेक्टर नौ में हुई. अध्यक्षता सलीमुद्दीन उर्फ छोटू खान ने की. गांव देहात में रहने वाले झारखंड आंदोलनकारियों को सूची में शामिल करने व सूची में शामिल चार हजार आंदोलनकारियों को हेमंत सरकार से नौ जून को शहीद बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर सम्मानित करने की मांग की गयी.
मोरचा के केंद्रीय संयोजक सहित श्री खान सहित उपस्थित लोगों ने झारखंड आंदोलनकारियों की सूची बनाने के लिए आयोग के अध्यक्ष जस्टिस विक्रमादित्य प्रसाद का आभार व्यक्त किया.
बोकारो जिला समिति गठित : बैठक बोकारो जिला समिति गठित की गयी. इसमें सलीमुद्दीन उर्फ छोटू खान, रतन अनमोल संरक्षक, मुतुर्जा अंसारी अध्यक्ष, आनंद कुमार उपाध्यक्ष, सुभाष चंद्र महतो सचिव, रोशन मांझी कोषाध्यक्ष व सगीर अंसारी प्रवक्ता बनाये गये. केंद्रीय संयोजक मुमताज अहमद खान ने कहा : आयोग ने चार हजार आंदोलनकारियों की सूची झारखंड सरकार को सौंपी है. 36 हजार आंदोलनकारियों का आवेदन का सत्यापन बाकी है. परंतु 31 मई को आवेदन जमा करने की अवधि समाप्त हो गयी है. सरकार अवधि विस्तार नहीं करती है, तो बाकी आंदोलनकारियों का मामला लटक जायेगा.
