गुमला : डुमरी ब्लॉक की 17 वर्षीया छात्रा नरगिस परवीन ने मैट्रिक की परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास की, लेकिन इंटर में नामांकन के लिए पैसे नहीं थे, इसलिए उसने आत्महत्या कर ली. नरगिस के पिता का निधन बचपन में ही हो गया था. आर्थिक तंगी के बीच उसने मैट्रिक की परीक्षा इस वर्ष पास की. वह इंटर में पढ़ना चाहती थी. दादी बुधनी ने कहा कि घर की हालत अच्छी नहीं है.
प्रथम श्रेणी से मैट्रिक पास नरगिस को इंटर में नामांकन के लिए नहीं थे पैसे, कर ली खुदकुशी
गुमला : डुमरी ब्लॉक की 17 वर्षीया छात्रा नरगिस परवीन ने मैट्रिक की परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास की, लेकिन इंटर में नामांकन के लिए पैसे नहीं थे, इसलिए उसने आत्महत्या कर ली. नरगिस के पिता का निधन बचपन में ही हो गया था. आर्थिक तंगी के बीच उसने मैट्रिक की परीक्षा इस वर्ष पास […]

प्रथम श्रेणी से मैट्रिक पास नरगिस को इंटर में नामांकन के लिए नहीं थे पैसे, कर ली खुदकुशी
नरगिस आगे की पढ़ाई करना चाह रही थी. उसने कई लोगों से भी सहायता की गुहार लगायी थी. कुछ लोगों ने आर्थिक मदद का भरोसा भी दिया था. छात्रा की मां सलमा घटना वाले दिन चैनपुर प्रखंड के जमगाई गांव मे थी. डुमरी पुलिस को शक है कि आत्महत्या के पीछे परिवार की आर्थिक तंगी होगी.