लोयाबाद : छत्तीसगढ़ से लूटे सोना के साथ एक गिरफ्तार

अंबिकापुर डाका कांड में पुलिस ने लोयाबाद स्थित गुनगुन ज्वेलर्स में छापेमारी कर दुकान के मालिक पिंटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया. पिंटू ने डकैती में लूटे गये करीब डेढ़ लाख का सोना खरीदा था. पुलिस ने लोयाबाद के साथ-साथ केंदुआडीह स्थित अनन्या ज्वेलर्स में भी छापेमारी कर कुछ सोना बरामद किया है. अनन्या ज्वेलर्स […]

अंबिकापुर डाका कांड में पुलिस ने लोयाबाद स्थित गुनगुन ज्वेलर्स में छापेमारी कर दुकान के मालिक पिंटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया. पिंटू ने डकैती में लूटे गये करीब डेढ़ लाख का सोना खरीदा था.
पुलिस ने लोयाबाद के साथ-साथ केंदुआडीह स्थित अनन्या ज्वेलर्स में भी छापेमारी कर कुछ सोना बरामद किया है. अनन्या ज्वेलर्स द्वारा आभूषण बंधक रखे गये थे. छत्तीसगढ़ पुलिस छापेमारी में बरामद सोना व लोयाबाद सात नंबर के अजीत चौहान व गुनगुन ज्वेलर्स के मालिक पिंटू कुमार को साथ ले गयी, जबकि कनकनी के गुरु उर्फ चेरो, धनसार के संजय गुप्ता व बलियापुर सुरेश कर्मकार फरार हैं.
मामले में शामिल एक आरोपी कोडरमा निवासी नित्यानंद पांडेय को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी है. पुलिस ने अजीत के पास से लूटा हुआ सोना का मंगल सूत्र, लॉकेट अंगुठी व गुनगुन ज्वेलर्स से नाथिया, मांगटीका, कान का रिंग का अंगूठी बरामद की है. वहीं केंदुआ के अनन्या ज्वेलर्स से मंगलसूत्र बरामद किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >