गढ़वा : माओवादियों ने किया छत्तीसगढ़ से अभियंता व कर्मचारी का अपहरण, बूढ़ापहाड़ में रखे जाने की सूचना

गढ़वा : झारखंड एवं छत्तीसगढ़ की सीमा पर अवस्थित बूढ़ापहाड़ को एक ओर झारखंड पुलिस माओवादियों से शीघ्र मुक्त करने के अभियान में जुटी हुई है. वहीं, बूढ़ापहाड़ पर शरण लिये माओवादियों ने छत्तीसगढ़ की सीमा में चल रहे निर्माण कार्य में संवेदक द्वारा लेवी नहीं दिये जाने की प्रतिक्रिया में एक इंजीनियर एवं एक […]

गढ़वा : झारखंड एवं छत्तीसगढ़ की सीमा पर अवस्थित बूढ़ापहाड़ को एक ओर झारखंड पुलिस माओवादियों से शीघ्र मुक्त करने के अभियान में जुटी हुई है. वहीं, बूढ़ापहाड़ पर शरण लिये माओवादियों ने छत्तीसगढ़ की सीमा में चल रहे निर्माण कार्य में संवेदक द्वारा लेवी नहीं दिये जाने की प्रतिक्रिया में एक इंजीनियर एवं एक कर्मचारी का अपहरण कर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है.
माओवादियों ने इसके पूर्व सड़क निर्माण में लगे तीन हाइवा एवं एक जेसीबी सहित कई मशीनें जला दी थी. इसके बाद माओवादियों के दहशत से फिलहाल सड़क निर्माण कार्य बाधित हो गया है. खबर है कि माओवादियों ने इंजीनियर एवं सड़क निर्माण कार्य के कर्मचारी का अपहरण कर बूढ़ापहाड़ में बंधक बनाये हुए हैं.
माओवादियों की इस घटना के बाद झारखंड व छत्तीसगढ़ पुलिस की नींद उड़ गयी है. बूढ़ापहाड़ पर माओवादियों को घेरकर इंजीनियर व कर्मचारी को मुक्त कराने के लिये दोनों राज्य की पुलिस लगी हुई है. वहीं, घटना के तीन दिन बाद भी अपहृतों को मुक्त नहीं कराया जा सका है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >