कोडरमा : नाबालिग से किया दुष्कर्म फिर अश्लील वीडियो दिखा करने लगा ब्लैकमेल, हुआ उम्र कैद

कोडरमा : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के दोषी अजमत अली को मंगलवार को एडीजे वन रामा शंकर सिंह की अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनायी. जानकारी के अनुसार तिलैया के नंदी बाबा चौक निवासी पीड़िता ने 13 जून 2017 को थाना में आवेदन देकर आरोपी अजमत अली पर दुष्कर्म करने, अश्लील फोटो व […]

कोडरमा : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के दोषी अजमत अली को मंगलवार को एडीजे वन रामा शंकर सिंह की अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनायी.
जानकारी के अनुसार तिलैया के नंदी बाबा चौक निवासी पीड़िता ने 13 जून 2017 को थाना में आवेदन देकर आरोपी अजमत अली पर दुष्कर्म करने, अश्लील फोटो व वीडियो इंटरनेट पर डालने की धमकी देने समेत कई आरोप लगाये थे.
पीड़िता के अनुसार आरोपी उसके घर के बगल में सिलाई की दुकान चलाता था. इस दौरान उसने किसी तरह उसका मोबाइल नंबर लेकर फोन कर परेशान करता रहा. एक दिन आरोपी ने उसके साथ दुकान में दुष्कर्म किया और फिर अश्लील वीडियो दिखाते हुए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >