एसटीएफ व जगुआर के 10 जवानों ने दिया प्लाज्मा

कोरोना से जंग जीत चुके एसटीएफ के दो और झारखंड जगुआर के आठ जवानों ने रविवार को प्लाजमा दान किया.

रांची : कोरोना से जंग जीत चुके एसटीएफ के दो और झारखंड जगुआर के आठ जवानों ने रविवार को प्लाजमा दान किया. रिम्स की चिकित्सकीय टीम ने एसटीएफ के जवानों का प्लाज्मा संग्रह किया. पहले चरण में एसटीएफ के 10 और जवान प्लाज्मा दान करेंगे.

एक जवान का प्लाज्मा लेने में करीब डेढ़ घंटे का समय लगता है. एसटीएफ में अब तक 213 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 135 स्वस्थ्य हो चुके हैं, जबकि 77 पुलिसकर्मी इलाजरत हैं. वहीं, कोरोना संक्रमण से एक पुलिसकर्मी की मौत हो गयी है.

झारखंड जगुआर (जेजे) मुख्यालय में दान किया प्लाज्मा : रविवार को रातू के टेंडर ग्राम स्थित झारखंड जगुआर (जेजे) मुख्यालय में रिम्स के सहयोग से जवानों ने प्लाज्मा दान किया. वर्तमान में आठ जवान प्लाज्मा दान के लिए अागे आये हैं. गौरतलब है कि झारखंड जगुआर के राज्य के विभिन्न जिलों में ऑपरेशन में लगे 182 जवान कोरोना पॉजिटिव हो गये थे.

उनमें से 134 जवान कोरोना को हराया और निगेटिव हो गये हैं. जेजे आइजी साकेत कुमार सिंह व डीआइजी कुलदीप द्विवेदी ने जवानों से कोरोना संक्रमिताें की जान बचाने के लिए प्लाज्मा दान करने की अपील की थी, इसके तहत जवान प्लाज्मा दान कर रहे हैं. झारखंड जगुआर के एसपी भी कोरोना संक्रमित हैं और मेडिका में भर्ती हैं.

posted by : sameer oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >