नवीन शर्मा की रिपोर्ट
झारखंड में जारी छात्र आंदोलन के बीच छात्रों का 10 सदस्यीय डेलिगेशन सरकार से बातचीत के लिए स्टेट गेस्ट हाउस रवाना हो गया है. यहां छात्रों की सरकार के प्रतिनिधिमंडल के साथ चौथे दौर की वार्ता होगी. सरकार की ओर से बातचीत के लिए मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, मंत्री संजय प्रसाद यादव और मंत्री चमरा लिंडा शामिल हैं.
तीन दौर की बातचीत पहले हो चुकी है
छात्रों और सरकार के बीच इससे पहले तीन दौर की बातचीत हो चुकी है. हालांकि, कई अहम मांगों पर अब तक सहमति नहीं बन पाई है. छात्रों की ओर से मुख्यमंत्री आवास घेराव का ऐलान किए जाने के बाद सरकार ने एक बार फिर बातचीत की पहल की है. आज होने वाली चौथे दौर की वार्ता को लेकर दोनों पक्षों में उम्मीदें बढ़ी हैं. माना जा रहा है कि बैठक में छात्रों की लंबित मांगों पर सरकार की ओर से ठोस प्रस्ताव रखा जा सकता है और कुछ अहम मुद्दों पर सहमति बनने की संभावना है.
ये भी पढ़ें- कोकर में जमीन के नाम पर लाखों की ठगी, व्यवसायी को जान से मारने की मिली धमकी
इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
छात्र आंदोलन में JPSC और JSSC समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितता, परीक्षा रद्द करने, CBI जांच और भर्ती प्रक्रिया में सुधार समेत कई मांगें प्रमुख हैं. छात्रों की मांगों को लेकर सरकार की ओर से गठित मंत्रियों की कमेटी पहले भी प्रतिनिधिमंडल से बातचीत कर चुकी है. अब चौथे दौर की बातचीत में सरकार और छात्रों के बीच गतिरोध खत्म करने की कोशिश होगी. बैठक के बाद आंदोलन को लेकर छात्रों की आगे की रणनीति भी स्पष्ट हो सकती है.
छात्रों का डेलिगेशन
1.रविंद्र पासवान
2.पीयूष कुमार सिंह
3.रविंद्र कुमार रवि
4.कार्तिक सोरेन
5.राजेश प्रसाद
6.उमेश प्रसाद
7.शशांक कुमार
8.अंकित कुमार
9.आनंद कुमार
10.शालू कुमारी
ये भी पढ़ें-सरकार के साथ छात्रों की वार्ता चंद घंटो में, नतीजे पर सबकी निगाहें
