Jharkhand Weather: रांची में आज और कल 40 के पार जा सकता है तापमान, 2 जून को झारखंड में बारिश के आसार

झारखंड की राजधानी रांची में आज और कल का तापमान 40 के पास हो सकता है. जबकि कल यहां का तापमान 42 से अधिक रहने की संभावना है.

रांची : रांची के मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान लगाया है कि मंगलवार यानी कि 28 मई और बुधवार 29 मई को राजधानी का तापमान 40 के पार हो सकता है. विभाग के कहना है कि बुधवार को तापमान 42 डिग्री हो सकता है. इधर, रेमल साइक्लोन का कोई भी असर रांची में नहीं दिखा. संताल और कोल्हान के कुछ जिलों में बादल छाये रहे और हल्की बारिश देखने को मिली.

दो जून को कई हिस्सों में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने कहा है कि एक जून तक रांची का मौसम शुष्क रहेगा. दो जून को राज्य के कुछ हिस्सों में गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. 28 मई को चतरा, लातेहार, गढ़वा और पलामू को छोड़ सभी जिलों में बारिश हो सकती है. फिलहाल पलामू प्रमंडल में भीषण गर्मी है. डालटनगंज का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेसि पहुंच चुका है. वहीं, गढ़वा का अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री सेसि से अधिक रहा.

झारखंड में जून में सामान्य से कम बारिश

भारत सरकार का मौसम केंद्र ने मॉनसून पूर्वानुमान जारी किया है. इसमें झारखंड वाले हिस्से में सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान किया गया है. जून में झारखंड में सामान्य से कम बारिश हो सकती है. पलामू प्रमंडल में जून में लू चल सकती है. मौसम केंद्र का पूर्वानुमान है कि जून में पूरे देश में सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान है. वहीं तापमान भी सामान्य से कम होने का अनुमान है. केवल उत्तर भारत के कुछ हिस्से में गर्मी अधिक पड़ेगी.

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में गरज के साथ बारिश, वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट, 1 जून तक बरसेंगी राहत की बूंदें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >