गिरिडीह: तपती धूप में मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की लंबी कतार, महिलाओं व फर्स्ट टाइम वोटर में गजब का उत्साह

गिरिडीह में मतदान को लेकर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है. सुबह करीब 7:15 बजे बूथों पर लंबी कतार लग रही है.

गिरिडीह : गिरिडीह लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी का चयन करने के लिए लोगों में गजब का उत्साह दिख रहा है. तपती धूप में मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई है. कड़ी धूप के बावजूद लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं है.

खासकर महिला व पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं में गजब का जोश नजर आ रहा है. टुंडी के प्राथमिक विद्यालय बलारडीह के बूथ संख्या 126 में यही नजारा देखने को मिल रहा है. इस केंद्र में सुबह 6:00 से ही बड़ी संख्या में मतदाता पहुंच गए थे.

सुबह के 10:00 बजे के बाद भी मतदाताओं का आना लगातार जारी रहा. मतदान केंद्रों पर लगी मतदाताओं की कतार सुबह में जितनी लंबी थी, उससे अभी कम नहीं हुई है. बता दें कि गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के गिरिडीह और डुमरी विधानसभा क्षेत्र में मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरू हुई.

मतदान को लेकर एक ओर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है. सुबह करीब 7:15 बजे में शहरी क्षेत्र के बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बूथ नंबर 42, 43 और 44 सभी तीनों बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार लग गई थी. इन बूथों में काफी संख्या में महिलाएं, युवतियां व पुरुष मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए कतार में लगे हुए थे.

काफी संख्या में बुजुर्ग एवं दिव्यांग महिलाएं भी इस बूथ में पहुंचीं थीं, अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए. इस बूथ में मौजूद बुजुर्ग महिला मतदाता लकीका चौधरी ने बताया कि लोकतंत्र में सभी को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए. उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए उन्होंने अपना वोट किया.

वहीं, छात्रा प्रिया कुमारी ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में वोट करना हम सब का अधिकार है. देश की तरक्की और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सभी को मतदान करना चाहिए. उन्होंने सभी मतदाताओं से वोट देने की अपील की.

Also Read: Lok Sabha Election 2024 : गिरिडीह लोकसभा में 18.59 लाख मतदाता करेंगे 16 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >