Lok Sabha Chunav: रांची के नामकुम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर किया हंगामा, पुलिस ने कराया शांत, जानें पूरा मामला

रांची के नामकुम में एक मतदान केंद्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया. भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप था कि वोटरों की मतदाता पर्ची पर कांग्रेस पार्टी का चुनाव चिन्ह लगा है.

राजेश वर्मा, रांची : रांची के नामकुम में हंसराज वाधवा हाईस्कूल जोरार स्थित बूथ संख्या 337 में मतदाता पर्ची को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया. हंगामा को देखते हुए नामकुम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ब्रह्मदेव प्रसाद मौके पर पहुंचे एवं लोगों को समझाकर बुझाकर मामला शांत कराया. दरअसल, भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि केंद्र के अंदर मतदान करने आ रहे वोटरों की मतदाता पर्ची पर कांग्रेस पार्टी का चुनाव चिन्ह लगा है. कार्यकर्ताओं का यह भी कहना था कि पीठासीन पदाधिकारी के द्वारा भाजपा समर्थक मतदाताओं को परेशान किया जा रहा था.

पीठासीन पदाधिकारियों पर लगा आरोप

मौके पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि मोबाइल पर आधार या वोटर आईडी दिखाने पर ओरिजनल की मांग की जा रही थी. नहीं देने पर मतदान करने से रोक दिया जा रहा था. साथ ही उन लोगों ने यह भी बताया कि बूथ पर मौजूद पीठासीन पदाधिकारी लोगों को कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं.

पीठासीन पदाधिकारियों ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

इधर, इस संबंध में पीठासीन पदाधिकारियों से पूछा गया तो उन्होंने इन आरोपों बेबुनियाद बताया. वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का इस मामले पर कहना था कि हार के डर से भाजपा वाले बहाना बना रहे हैं. ताकि मतदान रद्द हो सकें. जब उन लोगों से स्टीकर लगी पर्ची के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मतदाता पर्ची पर पंजे का निशान वाला स्टीकर कहां से इसकी जानकारी हमें नहीं है. हो सकता है भाजपा वालों ने ही बदनाम और हंगामा करने के लिए बांटें होंगे. हालांकि मतदान की समाप्ति तक किसी भी पक्ष के लोगों ने लिखित शिकायत नहीं की है. अंतिम रिपोर्ट में शांतिपूर्ण मतदान अंकित कर ईवीएम सील कर दिया गया.

Also Read: रांची लोकसभा चुनाव 2024: ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में भीषण गर्मी पर भारी पड़ा वोटरों का उत्साह, 75.96 फीसदी वोटिंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >