JBKSS के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई, धनबाद की अदालत ने मांगी केस डायरी

जेबीकेएसएस के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो की अग्रिम जमानत याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई. अदालत ने इस मामले में केस डायरी मांगी है.

धनबाद: जेबीकेएसएस के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो व दीपक रवानी की अग्रिम जमानत पर बुधवार को पीडीजे की अदालत में सुनवाई हुई. इस मामले में कोर्ट ने केस डायरी मांगी है. ज्ञात हो कि जयराम महतो व दिलीप रवानी पर एक मई को नामांकन के बाद सभा के दौरान पुलिस हिरासत से भागने व सरकारी कामकाज में बाधा डालने का आरोप है.

क्या है पूरा मामला

रांची के एक पुराने मामले में पुलिस ने एक मई को बोकारो डीसी के पास नामांकन करने आये जेबीकेएसएस के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो को हिरासत में ले लिया था. इस दौरान उन्होंने पुलिस से सभा करने की अनुमति मांगी थी. उन्होंने पुलिस को भरोसा दिलाया था कि वह चुनावी सभा के बाद वह खुद को सरेंडर कर देंगे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और सभा के बाद वह फरार हो गए. दरअसल, रांची पुलिस ने जयराम महतो के खिलाफ नगड़ी थाने में साल 2022 में दर्ज कांड संख्या 48 में वारंट जारी किया था. रांची पुलिस बोकारो इस मकसद से पहुंची थी कि नामांकन दाखिल करने के बाद वह जयराम महतो को मौके से गिरफ्तार कर लेगी, लेकिन रांची पुलिस की भद्द पिट गयी. जयराम महतो ने गिरफ्तारी नहीं दी. इस कारण रांची पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा.

जयराम महतो गिरिडीह सीट से हैं उम्मीदवार
गौरतलब है कि जयराम महतो की पार्टी जेबीकेएसएस ने लोकसभा चुनाव 2024 में राज्य की कई सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किये हैं. पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो खुद गिरिडीह सीट से प्रत्याशी हैं. कुछ दिनों पहले जयराम महतो के समर्थकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. हालांकि, कोर्ट ने सभी को बड़ी राहत देते हुए जमानत दे दी थी. इसके अलावा उनकी पार्टी से रांची लोकसभा के उम्मीदवार देवेंद्र महतो को भी पिछले दिनों गिरफ्तार कर लिया गया था.

Also Read: Giridih: जयराम महतो फरार! 6 समर्थक गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >