Indore : मध्य प्रदेश के इंदौर में भीषण सड़क दुर्घटना, 8 की मौत

Indore : मध्य प्रदेश के इंदौर में भीषण सड़क दुर्घटना हुई जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई. जानें पुलिस की ओर से क्या दी गई जानकारी.

Indore : मध्य प्रदेश के इंदौर के धार रोड पर एक सड़क हादसे में एसयूवी में सवार 8 लोगों की मौत हो गई. मामले को लेकर डीएसपी ग्रामीण उमाकांत चौधरी ने जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि हमें बेतवा थाना क्षेत्र में धार बॉर्डर के नजदीक पर एक कार दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई. वहां एक बोलेरो एसयूवी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. कार में सवार 9 लोगों में से 8 लोगों की मौत हो गई है. उसमें सवार सभी लोग गुना की ओर जा रहे थे. उन्होंने आगे बताया कि हादसे में एक पुलिस कांस्टेबल की भी मौत हो गई है. सभी शवों को इंदौर भेजने का काम किया गया है. घायलों का इलाज जारी है.

बुधवार देर रात दुर्घटना की खबर आई

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में बुधवार देर रात दुर्घटना की खबर आई. इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) रूपेश कुमार द्विवेदी ने दुर्घटना को लेकर बताया कि इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाटाबिल्लोद के पास गाड़ी अज्ञात वाहन से जा भिड़ी जिससे 8 लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल है. आगे उन्होंने बताया कि सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आठ शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा चुका है.

Read Also : MP News: भोजशाला परिसर में सुबह से ही लगी श्रद्धालुओं की भीड़, जानें क्या है 2003 का समझौता

जिस गाड़ी से भिड़ंत हुई, वह वाहन मौके पर मौजूद नहीं

एएसपी रूपेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि वाहन की जिस गाड़ी से भिड़ंत हुई, वह वाहन मौके पर मौजूद नहीं है. ऐसा लगता है कि हादसे के बाद इस अज्ञात वाहन का चालक गाड़ी समेत फरार हो गया. सड़क हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है. जांच के बाद ही आगे की बात सामने आ सकेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >