Nafe Singh Rathi Murder Case: पुलिस ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए घोषित किया इनाम, सूचना देने पर मिलेंगे इतने रुपये

Nafe Singh Rathi Murder Case: पुलिस ने नफे सिंह हत्याकांड में चिन्हित तीन आरोपियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है. इससे पहले हरियाणा पुलिस ने  नफे सिंह राठी के बेटों को फोन पर धमकी देने के मामले में कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को राजस्थान से एक शख्स को गिरफ्तार किया था.

Nafe Singh Rathi Murder Case: हरियाणा इनेलो प्रमुख नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या मामले की जांच जारी है. पुलिस ने नफे सिंह हत्याकांड में चिन्हित तीन आरोपियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है. आरोपियों के नाम आशीष, नकुल सांगवान उर्फ ​​दीपक सांगवान और अतुल पर हत्या का आरोप है. झज्जर पुलिस ने कहा है कि इन तीनों आरोपियों को जो भी सूचना देता है उसे एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा. इससे पहले हरियाणा पुलिस ने  नफे सिंह राठी के बेटों को फोन पर धमकी देने के मामले में कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को राजस्थान से एक शख्स को गिरफ्तार किया था.

धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

गौरतलब है कि इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष रहे दिवंगत नेता नफे सिंह राठी के बेटों को फोन पर धमकी देने वाला व्यक्ति को शुक्रवार को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है. बता दें, इंडियन नेशनल लोकदल के नेता नफे सिंह राठी के बेटों ने दावा किया था कि उन्हें धमकी भरे फोन कॉल आए हैं और उन्हें हत्या के बारे में मीडिया से बात नहीं करने की चेतावनी दी गई है. बता दें, इनेलो की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष राठी और पार्टी कार्यकर्ता जयकिशन की बीते रविवार को झज्जर के बहादुरगढ़ में अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी थी.

पुलिस कर रही है आरोपी से पूछताछ

झज्जर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कहा कि इसे बहादुरगढ़ से करीब 700 किलोमीटर दूर राजस्थान के बालोतरा से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने कहा है कि आरोपी को हरियाणा ले जा कर पूछताछ की जाएगी. नफे सिंह राठी मामले की पुलिस गहन जांच कर रही है. इस मामले में राठी के भतीजे कपूर सिंह राठी ने भी कहा है कि उनके चाचा के बड़े बेटे भूपिंदर और छोटे बेटे जतिंदर को अज्ञात नंबर से 18 धमकी भरी कॉल आई हैं. इससे पहले प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा था कि राठी की हत्या की जांच सीबीआई को सौंपी जाएगी.

अज्ञात हमलावरों ने कर दी थी हत्या

इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी और पार्टी के एक कार्यकर्ता की बीते रविवार को बहादुरगढ़ में अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर हत्या कर दी थी. हमले में राठी की सुरक्षा के लिए गये तीन निजी बंदूकधारी भी घायल हो गए. इनेलो पार्टी ने आरोप लगाया था कि राठी ने काफी समय पहले ही पुलिस से शिकायत की थी कि उनपर हमला हो सकता है. भाषा इनपुट के साथ

Alsi REad: Lok Sabha Election 2024: गौतम गंभीर के बाद अब जयंत सिन्हा ने भी लिया बड़ा फैसला, नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >