Haryana Election 2024: कांग्रेस की बैठक में हंगामा, बीच में उठकर चले गए भूपेंद्र सिंह हुड्डा

Haryana Election 2024: हरियाणा में गठबंधन के लिए कांग्रेस और आप के बीच बातचीत जारी है. इस बीच खबर है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गुट नाराज हो गया है. जानें आखिर बैठक में क्यों मचा हंगामा.

Haryana Election 2024: कांग्रेस हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयारी में लगी हुई है. आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन की संभावना तलाशने के लिए एक बैठक हुई जिसमें कुछ नेताओं ने नाराजगी जाहिर की. कांग्रेस के कुछ नेताओं ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी के साथ गठबंधन पर आपत्ति जताई है. हरियाणा के लिए कांग्रेस की उप-समिति ने कई वरिष्ठ नेताओं के साथ बातचीत हुई जिसमें राज्य के एआईसीसी प्रभारी दीपक बाबरिया, टी.एस. सिंहदेव और अजय माकन जैसे नेता शामिल थे.

हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गुट आखिर नाराज क्यों?

कांग्रेस के कुछ नेता जहां वोट के विभाजन को रोकने के लिए आप के साथ गठबंधन के पक्ष में हैं, तो वहीं अन्य ने इस पर आपत्ति जताई. खबर है कि इसे लेकर खासतौर से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गुट नाराज हो गया. इसके अलावा कई विधायकों के टिकट कटने की अटकलें लगाई जा रही है जिसकी वजह से हुड्डा गुट के नेता परेशान हैं. खबर है कि गुरुवार की बैठक में हंगामा हुआ जिसके बाद हुड्डा उठकर चले गए.

हरियाणा में आप का कोई आधार नहीं: कैप्टन अजय सिंह

बैठक के बाद कांग्रेस नेता कैप्टन अजय सिंह यादव से जब 2024 के हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस-आप गठबंधन की बातचीत के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि प्रदेश में आप का कोई आधार नहीं है. मुझे लगता है कि हम उन्हें वहां क्यों जगह दें? लेकिन यदि कोई मजबूरी है, तो यह आलाकमान तय करेगा कि क्या करना चाहिए. वे अन्य राज्यों में भी उनके साथ समझौता करना चाहते हैं या नहीं. उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और सोनिया गांधी ही तय करेंगे कि हमें गठबंधन करना चाहिए या नहीं. जहां तक ​​मेरी निजी राय है, हरियाणा में कांग्रेस को गठबंधन की जरूरत नहीं है. कांग्रेस लोगों के दिलों में बसती है. अजय सिंह यादव ने कहा कि आप कांग्रेस को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकती. आप को हरियाणा में क्यों घुसने दिया जाना चाहिए.

Read Also : Haryana Politics : कांग्रेस और आप के गठबंधन से कितना होगा फायदा? 3 पॉइंट में समझें गणित

आप के साथ गठबंधन की संभावना पर विचार-विमर्श जारी : टी.एस. सिंहदेव

टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि गठबंधन की संभावना पर पिछले दरवाजे से विचार-विमर्श जारी है और इस पर किसी को कोई आपत्ति नहीं है. यह दोनों पक्षों के लिए स्वीकार्य होना चाहिए. यदि हम गठबंधन में हैं और हम एक परिवार का हिस्सा हैं, तो परिवार के हर सदस्य को अपनी बात रखने का बराबर अधिकार है. अगर उन्हें (आप) सहज महसूस होता है, तो हम मिलकर काम करेंगे और अगर नहीं, तो भी हम साथ रहेंगे और हम अपना काम करेंगे.
(इनपुट पीटीआई)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >